मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह द्वारा मतदाता सूची की
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत कार्य करने वाले
13 बीएलओ तथा उनके सहायक दल को सम्मानित किया गया।
सम्मान के रूप में उन्हें माला पहनाकर, शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
सम्मानित बीएलओ एवं सहायक दल
विधानसभा क्षेत्र 118 – गोटेगांव
- मतदान केन्द्र क्रमांक 75 बैहरपोड़ी – बीएलओ श्री मोतीलाल गुप्ता
- मतदान केन्द्र क्रमांक 195 नांदिया – बीएलओ कु. स्वेता राजपूत
- मतदान केन्द्र क्रमांक 197 झिरीकला – बीएलओ श्री छिदामी मेहरा
विधानसभा क्षेत्र 119 – नरसिंहपुर
- मतदान केन्द्र क्रमांक 83 सगौनीकला (चौधरी) – बीएलओ श्री अजय गुप्ता
- मतदान केन्द्र क्रमांक 89 देवाकछार – बीएलओ श्री लीलाधर लोधी
- मतदान केन्द्र क्रमांक 246 पिपरिया – बीएलओ श्री रामदीन उपाध्याय
विधानसभा क्षेत्र 120 – तेंदूखेड़ा
- मतदान केन्द्र क्रमांक 143 तिगुवां – बीएलओ श्री ओमप्रकाश साहू
- मतदान केन्द्र क्रमांक 162 सुजवारा – बीएलओ श्रीमती नर्मदा वर्मा
- मतदान केन्द्र क्रमांक 169 नयागांव – बीएलओ सुश्री अंकिता शर्मा
- मतदान केन्द्र क्रमांक 176 बरांझ – बीएलओ श्री महेन्द्र कौरव
- मतदान केन्द्र क्रमांक 178 मनकवारा – बीएलओ श्री प्रवीण कौरव
विधानसभा क्षेत्र 121 – गाडरवारा
- मतदान केन्द्र क्रमांक 27 उसराय – बीएलओ श्री भूपेन्द्र सिंह
- मतदान केन्द्र क्रमांक 33 अमोदा – बीएलओ श्री सुमित यादव
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
इस सम्मान समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती देवंती परते,
निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री विनोद कोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





