07/03/2026

smp24news.com

श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम

नरसिंहपुर: कलेक्टर रजनी सिंह ने कठोतिया गांव में चना और मसूर की फसल का किया निरीक्षण

कलेक्टर रजनी सिंह ने कठोतिया में चना और मसूर की फसल का किया निरीक्षण | smp24news.com

कलेक्टर रजनी सिंह ने कठोतिया में चना और मसूर की फसल का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर | smp24news.com

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को ग्राम कठोतिया का भ्रमण कर कृषक श्री राजेश साहू के खेत में चना तथा कृषक श्री यश साहू के खेत में मसूर की फसल का अवलोकन किया।

इस दौरान किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए उन्नत बीजों से इस वर्ष फसल का उत्पादन बेहतर होने की संभावना है।

कलेक्टर ने फसल की स्थिति का निरीक्षण करते हुए किसानों से खेती के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें फसल कटाई के बाद उड़द की फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित रहे।


News Portal: smp24news.com

“`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *