17/12/2025

smp24news.com

श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम

धान खरीदी केंद्रों व शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धमना का कलेक्टर रजनी सिंह ने किया निरीक्षण

नरसिंहपुर | SMP24NEWS
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार 12 दिसंबर 2025 को राव वेयरहाउस, गर्रा रोड कंजई स्थित केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में बनाए गए धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति खमरिया तथा विकास आजीविका ग्राम संगठन डोभ की महिलाओं द्वारा धान उपार्जन का कार्य किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने धान खरीदी की प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज पर किसान क्रमांक, केंद्र क्रमांक, वजन आदि का स्पष्ट टैग लगाया जाए। शासन द्वारा जारी उपार्जन नीति के अनुरूप खरीदी कार्य पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संपादित किया जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा समय पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धमना का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं से कॉमर्स, गणित एवं अंग्रेजी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे और विषयों को सरल शब्दों में समझाया।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और किसी भी विषय में समस्या आने पर बिना संकोच अपने शिक्षकों से प्रश्न पूछें। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *