17/12/2025

smp24news.com

श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम

ग्राम गांगई के निकट सीतारेवा नदी में 175 बोरियों का बंधान, जल संचय अभियान के अंतर्गत हुआ निर्माण

नरसिंहपुर | SMP24NEWS | सोमवार, 15 दिसंबर 2025
मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में विकासखंड चीचली के ग्राम गांगई के निकट सीतारेवा नदी में 175 बोरियों का बंधान बनाया गया। यह कार्य जल संचय अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं विकासखंड की नवांकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्थान, चीचली के सहयोग से किया गया।

बोरी बंधान का मुख्य उद्देश्य बहते जल को रोककर ग्रीष्म काल में पशु-पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, भूमिगत जल स्तर में वृद्धि करना तथा बंधान के आसपास के किसानों को कृषि सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना है। इस पहल से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे, नवांकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्थान चीचली के अध्यक्ष श्री संतोष चौरसिया, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
आम सूचना (Public Notice)

प्रकाशन तिथि : 15 दिसंबर 2025 (सोमवार)
प्रकाशक : SMP24NEWS (smp24news.com)

यह आम सूचना दी जाती है कि मैं, अनिल मेहरा पिता रघुवीर प्रसाद मेहरा, निवासी ग्राम बीतली, तहसील गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर, अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम में सुधार कराना चाहता हूँ।

पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र में पुत्री का नाम “आरोसी मेहरा” तथा पिता का नाम “अनिल कुमार मेहरा” गलत रूप से दर्ज है।
जबकि पुत्री का सही नाम “अरुषी मेहरा” एवं पिता का सही नाम “अनिल मेहरा” है, जो अन्य सभी शासकीय दस्तावेजों में दर्ज है।

अतः नगर पालिका/जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय में नाम सुधार एवं जन्म प्रमाण पत्र को डिजिटल रूप में जारी कराए जाने हेतु यह आम सूचना प्रकाशित की जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को इस संबंध में कोई आपत्ति हो तो 7 दिवस के भीतर लिखित रूप में सूचित कर सकते हैं।

— अनिल मेहरा

(प्रकाशित : SMP24NEWS | smp24news.com)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *