07/03/2026

smp24news.com

श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम

जाति आधारित जनगणना व ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

जाति आधारित जनगणना व ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

smp24news.com
Date: 06 March 2026

नरसिंहपुर में सामाजिक मुद्दों को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

नरसिंहपुर में शुक्रवार को भारत मुक्ति मोर्चा जिला नरसिंहपुर के तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे।

जाति आधारित जनगणना और ओबीसी अधिकारों की उठाई मांग

ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष विमल बानगात्री ने बताया कि जाति आधारित जनगणना कराने, ओबीसी समाज के अधिकारों की रक्षा, एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग के हितों की सुरक्षा, सख्त UGC बिल लागू करने तथा वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त करने की मांग को लेकर पूरे देश में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को पूरी तरह लागू करने की मांग

इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर सैनी ने कहा कि भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संविधान से प्राप्त लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत देशभर में यह आंदोलन संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण घोषित किया गया है, लेकिन अभी तक इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है और लगभग 14 प्रतिशत आरक्षण होल्ड पर रखा गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदेश में पिछड़ा वर्ग का मुख्यमंत्री है तो आखिर ऐसी क्या वजह है कि ओबीसी समाज का पूरा आरक्षण लागू नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू किया जाए, अन्यथा समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

आंदोलन के चरण

प्रथम चरण

06 मार्च 2026 – देश के 725 जिलों में कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

द्वितीय चरण

13 मार्च 2026 – 725 जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

तृतीय चरण

23 मार्च 2026 – 725 जिला मुख्यालयों पर रैली प्रदर्शन आयोजित होगा।

चौथा चरण

23 अप्रैल 2026 – भारत बंद का आह्वान किया जाएगा।

आंदोलन को सफल बनाने की अपील

भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बहुजन समाज के साथी, युवा, महिलाएं एवं जागरूक नागरिकों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और अपने संवैधानिक अधिकारों की आवाज बुलंद करें।

उपस्थित प्रमुख लोग

  • विमल बानगात्री – जिला अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा
  • भवानी शंकर सैनी – जिला उपाध्यक्ष
  • संदीप कुमार ठाकुर – गोंडवाना प्रांतीय अध्यक्ष
  • प्रमोद झरिया – जिला सचिव
  • गोविंद जाटव – युवा जिला उपाध्यक्ष
  • बबलू खान
  • गेंदालाल विश्वकर्मा
  • जतिन कुशवाहा
  • हर्ष जोशी
  • निषाद श्रीवास
  • रज्जू जाट
  • निखिल जोशी
  • हर्ष विश्वकर्मा
  • विमल सराठे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *