16/03/2026

smp24news.com

श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम

महिला सरपंच की कुर्सी पर पति? ग्राम पंचायत निवारी पान में महेश दीक्षित की सक्रियता पर उठे सवाल

🔴 BREAKING NEWS | SMP24NEWS

महिला सरपंच की कुर्सी पर पति? ग्राम पंचायत निवारी पान में महेश दीक्षित की सक्रियता पर उठे सवाल

📍 नरसिंहपुर | 🗓️ रिपोर्ट: SMP24NEWS

निवारी पान पंचायत
📌 बड़ी खबर: ग्राम पंचायत निवारी पान में महिला सरपंच के स्थान पर सरपंच पति की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

📍 नरसिंहपुर। करेली तहसील की ग्राम पंचायत निवारी पान में महिला सरपंच के स्थान पर उनके पति की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पंचायत भवन में बनी एक वीडियो रिकॉर्डिंग में सरपंच पति महेश दीक्षित को पंचायत भवन में बैठकर लोगों से बातचीत करते हुए देखा और सुना जा सकता है।

वीडियो में यह भी स्पष्ट सुनाई देता है कि महेश दीक्षित वहां मौजूद ग्रामीण से नल-जल योजना के संबंध में चर्चा कर रहे हैं, और साथ ही पंचायत भवन में आए लोगों को चाय पीने के लिए भी रोकते हुए नजर आते हैं।

👥 पंचायत के कामकाज को लेकर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम से यह सवाल उठ रहा है कि क्या ग्राम पंचायत के कामकाज में सरपंच के स्थान पर उनके पति ही सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत निवारी पान की सरपंच श्रीमती रंजना दीक्षित भी समय-समय पर पंचायत में आती रहती हैं।

📌 महिला आरक्षण के उद्देश्य पर चर्चा

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत निवारी पान में सरपंच का पद महिला के लिए आरक्षित है और इस पद पर श्रीमती रंजना दीक्षित निर्वाचित हैं। सरकार की मंशा रही है कि पंचायतों में महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिले और वे निर्णय प्रक्रिया में आगे आएं।

📞 पंचायत सचिव का बयान

इस मामले में जानकारी लेने के लिए ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती नीलू पटेल से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि जहां-जहां महिला सरपंच निर्वाचित होती हैं, वहां कई जगहों पर सरपंच पति ही कामकाज में सक्रिय रहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत निवारी पान की सरपंच श्रीमती रंजना दीक्षित भी समय-समय पर पंचायत में आती रहती हैं।

हालांकि पंचायत भवन में सामने आई वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद ग्राम पंचायत निवारी पान में भी सरपंच पति की भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है।

📢 रिपोर्ट: SMP24NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *