Home » नरसिंहपुर » जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

125 से अधिक हितग्राहियों की निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग

SMP24NEWS | नरसिंहपुर

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच के महत्व को समझाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. आर.के. चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु के करीब 125 हितग्राहियों की मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल (Cervical) कैंसर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

इस अवसर पर एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. रिचा मिश्रा ने बताया कि यदि कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो उसका उपचार अधिक प्रभावी होता है। समय पर जांच से न केवल बीमारी की जटिलताएं कम होती हैं, बल्कि मरीज के जीवन की गुणवत्ता और जीवनकाल में भी वृद्धि संभव होती है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा नियमित जांच को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। जिला चिकित्सालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

???? SMP24NEWS विशेष
समय पर जांच ही कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Weather Update

Cricket Score

advertisement box

News Portal Websites in India

Rashifal