🎨 होली एवं धुरेडी पर्व पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना की जिलेवासियों से अपील
4 hours ago vinayshre2829

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश – होली एवं धुरेडी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस ने जिलेवासियों से त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया है। 🔹 पुलिस की विशेष अपील: 🎨 जबरन किसी पर रंग न डालें एवं हुड़दंग से बचें। 🚗 नशे की हालत में वाहन न चलाएँ। 🔊 डीजे/साउंड सिस्टम निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा में ही चलाएँ। 📱 सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। 🚨 किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर होली एवं धुरेडी का पर्व सौहार्द, शांति और सुरक्षा के साथ मनाएँ। यह समाचार SMP24NEWS.com के लिए रिपोर्ट किया गया।
