11/03/2026

smp24news.com

श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम

नरसिंहपुर में जनसुनवाई: कलेक्टर रजनी सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, 90 आवेदन पत्रों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, जनसुनवाई में 90 आवेदन पत्रों पर हुई सुनवाई

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 90 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का मौके पर समाधान नहीं हो सका, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने भी सुनी समस्याएं

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *