Narsinghpur News: 9 दिन बाद खत्म हुआ धरना, अभय बानगात्री के भूख हड़ताल के बाद प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
📍 नरसिंहपुर | 🗓️ 24 मार्च 2026 (मंगलवार)
📍 नरसिंहपुर। कोतवाली थाना के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार 9वें दिन समाप्त हो गया। जिला प्रशासन द्वारा एक महीने के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया।
धरने के आठवें दिन 23 मार्च को सामाजिक कार्यकर्ता अभय बानगात्री भूख हड़ताल पर बैठ गए, जिसके बाद आंदोलन और तेज हो गया और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
इस पूरे आंदोलन में अभय बानगात्री के साथ सालिगराम राजपूत और धर्मेंद्र लोधी भी लगातार धरने पर डटे रहे। तीनों के नेतृत्व में यह आंदोलन मजबूत रूप से जारी रहा।
जिला प्रशासन ने एक माह के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद 24 मार्च को धरना स्थगित कर दिया गया।
अभय बानगात्री ने इस दौरान साथ देने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, शहरवासियों और समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जनता की आवाज का परिणाम है।
यह आंदोलन एक बार फिर साबित करता है कि संगठित जनशक्ति के सामने प्रशासन को भी निर्णय लेना पड़ता है।
📢 रिपोर्ट: SMP24NEWS