“नरसिंहपुर में बड़ा खुलासा: निवारी पंचायत में 6 लाख खर्च, मरघट पर नहीं बनी बाउंड्री वॉल”
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
📍 नरसिंहपुर | करेली | मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत निवारी में शांतिधाम बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड में लाखों रुपये खर्च और कार्य “Ongoing” दिखाया गया है, जबकि मौके पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य नजर नहीं आया।
दर्पण पोर्टल के अनुसार दोनों ग्रामों में शांतिधाम बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य स्वीकृत है और भुगतान भी किया जा चुका है। इसके बावजूद जब मौके पर स्थिति देखी गई तो तस्वीर अलग नजर आई।
👉 निरीक्षण में दोनों स्थानों पर बाउंड्री वॉल का स्पष्ट निर्माण नहीं मिला।
👉 यह भी पढ़ें:
मरघट जमीन विवाद मामला
पूरी खबर पढ़ें
👉 यानी कागजों में काम, जमीन पर खाली।
स्थानीय स्तर पर सरपंच पति महेश दीक्षित की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
निवारी पंचायत निर्माण विवाद
पूरी खबर पढ़ें
मामला सामने आने के बाद पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है।
👉 यदि जांच होती है, तो पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है।
डिक्लेरेशन: यह समाचार दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध रिकॉर्ड एवं स्थल निरीक्षण के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार का उद्देश्य जनहित में तथ्य प्रस्तुत करना है। संबंधित पक्ष का स्पष्टीकरण प्राप्त होने पर प्रकाशित किया जाएगा।
📢 SMP24NEWS.COM