Home » नरसिंहपुर » कलेक्टर जनसुनवाई में 80 मामलों का हुआ समाधान, मौके पर निपटारे से राहत

कलेक्टर जनसुनवाई में 80 मामलों का हुआ समाधान, मौके पर निपटारे से राहत

Facebook
X
WhatsApp

कलेक्टर जनसुनवाई में 80 मामलों का हुआ समाधान, मौके पर निपटारे से राहत

दिनांक: 05 मई 2026 (मंगलवार)
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।जनसुनवाई में कुल 80 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कलेक्टर द्वारा की गई। कई मामलों का तत्काल निराकरण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा में हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Weather Update

Cricket Score

advertisement box

News Portal Websites in India

Rashifal