बरगी क्रूज़ हादसे के दिवंगतों को श्रद्धांजलि, नरसिंहपुर में कैंडल जलाकर दी गई शोकांजलि
📰 क्रूज़ हादसे के दिवंगतों को श्रद्धांजलि, नरसिंहपुर में कैंडल जलाकर दी गई शोकांजलि
जबलपुर के बरगी क्षेत्र में हुए क्रूज़ हादसे की दुखद घटना ने पूरे प्रदेश को शोक में डाल दिया है। इस हृदय विदारक हादसे में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में नरसिंहपुर शहर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
यह कार्यक्रम 04 अप्रैल 2026 को सुभाष पार्क चौक, नरसिंहपुर में शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान कैंडल जलाकर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह समय एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का है। इस दुखद घटना ने सभी को गहराई से प्रभावित किया है।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, संतोष शुक्ला, भगवंत सिंह जाट, पार्षद मुकेश कटारे, बॉबी खान, अस्सु नेमा, देवेन्द्र शुक्ला, अजय दुबे, अजय मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटैल, जनपद अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, यासीन मनचला, राजेन्द्र नेमा, अतुल चौरसिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ईशान राय, अभिषेक जाट, एडवोकेट रंजीत पटैल, बबलू कहार, रज्जु पाठक, बुद्धराज झरिया, अमित श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव जितेंद्र लोधी, अंकुर बटरी, प्रियंक कहार, पलाश लोधी, आज़ाद खान, गोल्डी खान, शिवम पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना की।