
नरसिंहपुर में जनसुनवाई: कलेक्टर रजनी सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं, 90 आवेदन पत्रों पर हुई सुनवाई
कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, जनसुनवाई में 90 आवेदन पत्रों पर हुई सुनवाई नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 90 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।



