नरसिंहपुर में वर्तमान जिला आयुष अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश जोशी पर प्रशासनिक तानाशाही और भोपाल संचालनालय के आदेशों की अवहेलना के गंभीर आरोप।
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
नरसिंहपुर, SMP24NEWS | विशेष संवाददाता
आयुक्त, संचालनालय आयुष भोपाल द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2025 को वर्षा ऋतु में संक्रमण से बचाव और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
लेकिन नरसिंहपुर के वर्तमान प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश जोशी ने इन आदेशों को नज़रअंदाज़ करते हुए तानाशाही रवैया अपना लिया है।
भोपाल संचालनालय के पत्र के अनुसार वर्षाकाल में संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रत्येक औषधालय में स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन डॉ. सूर्यप्रकाश जोशी द्वारा ऊसरी, खैरी और मुर्गाखेड़ा जैसे आदिवासी क्षेत्रों से स्टाफ हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है:
इनकी गैरमौजूदगी से इन क्षेत्रों में इलाज का संकट उत्पन्न हो गया है।
सूत्रों की मानें तो पूर्व जिला अधिकारी डॉ. सुरतना सिंह की ही तरह डॉ. जोशी पर भी कर्मचारियों से कथित तौर पर अटैचमेंट के बदले पैसे लेने के आरोप हैं। कहा जा रहा है कि 50 बिस्तरीय अस्पताल में “विश्वस्त कर्मचारियों” को मौखिक आदेशों के आधार पर पदस्थ कर अवैध लाभ उठाया जा रहा है।
दिनांक 15 जुलाई 2025 के संचालनालय पत्र में निम्नलिखित निर्देश दिए गए थे:
❗ नरसिंहपुर में इन सभी निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। अधिकांश कर्मचारी फील्ड से नदारद हैं, और जागरूकता अभियान केवल फाइलों तक सीमित हैं।
पूरे जिले में यह चर्चा का विषय है कि इतने स्पष्ट उल्लंघनों के बावजूद प्रशासन कोई कठोर कदम क्यों नहीं उठा रहा? क्या यह मौन स्वीकृति है या जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कोशिश?
अब यह देखना शेष है कि शासन इस मामले में क्या कदम उठाता है —
✅ जांच होगी या ❌ मामला दबा दिया जाएगा?