गाडरवारा में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किसानों को बांटे कृषि उपकरण, उड़द फसल को लेकर दी बड़ी सलाह
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
📍 गाडरवारा (नरसिंहपुर) | SMP24NEWS
📍 गाडरवारा। प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।कार्यक्रम में किसानों को 5 सुपर सीडर, 5 बैटरी स्प्रेयर तथा स्वाइन हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।
मंत्री ने किसानों को दलहनी फसलों के उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए मूंग के स्थान पर उड़द की खेती अपनाने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि उड़द में उत्पादन अधिक होता है, पानी कम लगता है और कम लागत में बेहतर मुनाफा मिलता है।
किसानों को जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा एमएसपी के साथ 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, कलेक्टर रजनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को नरवाई प्रबंधन, उर्वरक वितरण प्रणाली और नई खेती तकनीकों की जानकारी भी दी गई।
📢 रिपोर्ट: SMP24NEWS