नरसिंहपुर। (Kamdhenu Dairy Food Department Action)
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में संचालित ‘कामधेनु डेयरी एंड स्वीट्स’ पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर निरीक्षण की कार्रवाई की। यह कार्रवाई फूड सेफ्टी ऑफिसर सारिका दुबे के नेतृत्व में की गई।
निरीक्षण के दौरान जब प्रभात कुर्मी से खाद्य लाइसेंस (FSSAI License) प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान संचालक ने स्वीकार किया कि उसके पास वर्तमान में खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं है और प्रक्रिया जारी है। इसी दौरान उसने ऑनलाइन एजेंट से संपर्क कर जल्द लाइसेंस बनवाने की बात भी कही। ‘कामधेनु डेयरी एंड स्वीट्स’ के प्रोपराइटर प्रभुदयाल परिहार हैं, जबकि निरीक्षण के दौरान उनके पुत्र प्रभात कुर्मी मौके पर मौजूद थे। शिकायतकर्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई विस्तृत शिकायत में कामधेनु डेयरी द्वारा उपयोग किए जा रहे परिसरों, खाद्य लाइसेंस की वैधता और स्वच्छता मानकों पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। इसी शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें:🚨 नरसिंहपुर में फूड सेफ्टी टीम की बड़ी कार्रवाई! एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और नमकीन मौके पर नष्ट
बिना लाइसेंस संचालन का मामला सामने आया
विभागीय जांच और पंचनामा में यह तथ्य दर्ज किया गया है कि प्रतिष्ठान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाया गया। निरीक्षण के समय दुकान में बिक्री गतिविधियां जारी थीं और काउंटर भी सक्रिय स्थिति में पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए दस्तावेजों को जांच के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

कार्रवाई के बाद सामने आया घटनाक्रम
कार्रवाई पूरी होने के बाद रोड पर एक अतिरिक्त घटनाक्रम सामने आया, जिसका वीडियो शिकायतकर्ता के पास मौजूद है। वीडियो में प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रभुदयाल परिहार, उनके पुत्र प्रभात कुर्मी और प्रशांत कुर्मी तथा अन्य लोग मौजूद दिखाई देते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, विभागीय जांच में दुकान बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित पाए जाने और पंचनामा तैयार होने के बाद प्रभात कुर्मी द्वारा शिकायत को लेकर आपत्ति जताई गई तथा शिकायतकर्ता से यह सवाल किया गया कि शिकायत क्यों की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना लाइसेंस संचालन की स्थिति सामने आने के बावजूद उस पर शिकायत को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि कार्रवाई के बाद हुई बातचीत और बहस का वीडियो उसके पास सुरक्षित है, जिसमें पूरे घटनाक्रम को देखा जा सकता है।

👉 यह भी पढ़ें: 🚨 90 दिन में करना होगा कार्रवाई! नरसिंहपुर भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने तय की समय-सीमा
पूरी खबर यहां क्लिक करें
📌 SMP24NEWS रिपोर्ट
फिलहाल पूरा मामला खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, पंचनामा और उपलब्ध वीडियो साक्ष्य के आधार पर आगे की प्रक्रिया में है। विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई नियमों और जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
नोट: यह रिपोर्ट विभागीय कार्रवाई और मौके पर प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।





