श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव संपन्न
नरसिंहपुर, दिनांक 7 नवम्बर 2025
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिसमें नरसिंहपुर जिले से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ छात्र नेता एवं पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष विवेक पटेल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जिले में युवा नेतृत्व की नई दिशा स्थापित की।
विजय की घोषणा के पश्चात कांग्रेस कार्यालय नरसिंहपुर में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
अजय दुबे, अतुल चौरसिया, रोहित पटेल, ईशान राय, अंकुर बठरी, प्रियंक कहार, पलाश पटेल, गोल्डी खान, अभिषेक प्रजापति, अक्षय भाई, रितेश नामदेव, अमित पटेल, अमित राय, अभिषेक जाट, संजय मेहरा, महेंद्र लोधी, किरीट ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता।
नरसिंहपुर जिला युवा कांग्रेस परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा।