मंत्री-कलेक्टर की बैठक के बीच सिविल सर्जन और सीएमएचओ मुख्यालय से नदारद
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
20 और 21 मार्च 2026 को नरसिंहपुर में स्थानीय विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का 2-दिन का दौरा हुआ। मंत्री और कलेक्टर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और सरकारी बैठकों में व्यस्त थे।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी – सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी और सीएमएचओ डॉ. मनीष मिश्रा – मुख्यालय से पूरी तरह अनुपस्थित रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं को प्रभारी अधिकारियों पर छोड़ दिया, जो कि प्रोटोकॉल और जिम्मेदारी की स्पष्ट अवहेलना है। भले ही बैठक का विषय स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नहीं था, फिर भी जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए मुख्यालय में उपस्थित रहना और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेना अनिवार्य माना जाता है।
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार – यह केवल शनिवार-इतवार नहीं, बल्कि कभी भी जबलपुर पहुंच जाते हैं।
सूत्र बताते हैं कि जिले के कर्मचारी और अधिकारी चर्चा करते हैं कि दोनों अधिकारी सरकारी समय में निजी प्रैक्टिस और जबलपुर के अन्य कामों में व्यस्त रहते हैं।
सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी अधिकारी को मुख्यालय छोड़ने से पहले लिखित अनुमति लेना आवश्यक है। बार-बार इसका उल्लंघन गंभीर गैर-जिम्मेदारी है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारी सरकारी समय में जबलपुर में रहते हुए निजी प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। यह विभागीय कामकाज और जनता की स्वास्थ्य सेवाओं पर नकारात्मक असर डालता है।
मामले की शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुँच चुकी है। प्रशासन को तय करना होगा कि क्या बार-बार मुख्यालय छोड़ने और प्रभारी अधिकारियों पर काम छोड़ने पर कार्रवाई होगी।
सवाल साफ है – क्या प्रशासन इनकी लापरवाही पर कार्रवाई करेगा या फिर पूरा सिस्टम प्रभारी अधिकारियों के भरोसे ही चलता रहेगा?