नरसिंहपुर की पार्षद प्रतिभा अस्सू नेमा को बड़ा सम्मान 🎉 समाज गौरव अलंकरण मिला
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
📍 नरसिंहपुर / जबलपुर | 🗓️ 14 अप्रैल 2026
नरसिंहपुर की पार्षद प्रतिभा अस्सू नेमा को जबलपुर स्थित शहीद स्मारक भवन, गोल बाजार में आयोजित समारोह में ‘समाज गौरव अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अखिल भारतीय दशा नेमा वणिक समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक अखिलेश गुमास्ता, अखिल भारतीय दशा नेमा वणिक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नेमा, महासचिव राकेश नेमा, सचिव आनंद नेमा, मध्यप्रदेश नेमा समाज महाकौशल अध्यक्ष सुनील नेमा तथा वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश नेमा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में नरसिंहपुर नगरपालिका परिषद की पार्षद प्रतिभा अस्सू नेमा को उनके सामाजिक योगदान के लिए ‘समाज गौरव अलंकरण’ से सम्मानित किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
PM आवास योजना में गड़बड़ी के आरोप, करेली में जांच की मांग
👉 यह भी पढ़ें:
नरसिंहपुर में जवारे विसर्जन का भव्य आयोजन
📢 रिपोर्ट: SMP24NEWS