युवा ताकत को बढ़ावा: रोहित पटेल बने नरसिंहपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष
रोहित पटेल बने नरसिंहपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष
श्रेष्ठ मध्यप्रदेश 24 न्यूज.कॉम
रोहित पटेल बने नरसिंहपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष
📍 नरसिंहपुर | 🗓️ 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) | SMP24NEWS
📍 नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटैल की अनुशंसा पर रोहित पटेल को नरसिंहपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और कुशल नेतृत्व क्षमता के आधार पर सौंपी गई है।
रोहित पटेल पूर्व में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने छात्र हित और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को लगातार मजबूती प्रदान की है।
अपनी नियुक्ति पर रोहित पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र राजपूत, कनछेदी पटैल, मनीष साहू, धनीराम पटैल, विवेक रेजा, राजेन्द्र नेमा, रुद्रेश तिवारी, अब्दुल हकीम खान, अस्सु नेमा, आशीष राजवैध, मुकेश कटारे, आनन्द चौरसिया, अजय दुबे, आशीष गुप्ता, अतुल चौरसिया, विशाल राय, विवेक पटैल, ईशान राय, अंकुर बटरी, पलाश पटैल, शुभम ठाकुर, प्रियांक कहार, शिवम पाठक, सौरभरिछारिया, राजा ठाकुर, नारायण महोबिया, अंकुश भाटली, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अंकित पटैल, संदीप विश्वकर्मा, आजाद खान, अनूप शुक्ला, सिद्धांत जायसवाल, बिट्टू किंग, अभिषेक लेवी, रीतेश उपाध्याय, डॉ. गौरव ताम्रकार, स्वतंत्र नेमा, अजीज खान, गोलडी खान, यश अग्रवाल, किरीट ठाकुर, मिलिंद साहू, अरविंद पंडा, राजाराम पटैल, आलोक तिवारी शामिल हैं।
📢 रिपोर्ट: SMP24NEWS