Home » राजनीति (Politics) » नरसिंहपुर के विकास के लिए सुझाव आमंत्रित, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले — जिला विकास सलाहकार समिति अभिनव पहल

नरसिंहपुर के विकास के लिए सुझाव आमंत्रित, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले — जिला विकास सलाहकार समिति अभिनव पहल

Facebook
X
WhatsApp
16 मई 2026 | ???? नरसिंहपुर | SMP24News.com

नरसिंहपुर के विकास के लिए सुझाव आमंत्रित, प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बोले — जिला विकास सलाहकार समिति अभिनव पहल

जिले के दीर्घकालीन विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, सुलभ कॉम्पलेक्स, तैराकी और पासपोर्ट कार्यालय की मांग भी उठी

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल पर गठित जिला विकास सलाहकार समिति जिले के समग्र और दीर्घकालीन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि समिति के माध्यम से जिले के विकास से संबंधित सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे विकास योजनाओं को गति दी जा सके और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किए जा सकें।

???? बैठक में प्रमुख रूप से उठे मुद्दे

▪️ जिला मुख्यालय में वृहद सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण की मांग

▪️ स्पोर्ट्स क्लब में तैराकी गतिविधियां शुरू करने की मांग

▪️ नरसिंहपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग

▪️ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने विस्तृत कार्य योजना बनाने की मांग

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा कि नरसिंहपुर जिले के सभी किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा और खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के परंपरागत कौशल को चिन्हित कर “वोकल फॉर लोकल” की अवधारणा के तहत जिले की समृद्धि का रोडमैप तैयार किया जाएगा। स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, कृषि, खनिज, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।

???? सड़क, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास पर जोर

बैठक में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्यों ने जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करने की मांग की।

सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण, पुल-पुलियों के निर्माण तथा ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई। साथ ही नर्मदा परिक्रमा मार्ग के सुदृढ़ीकरण और संकेतक बोर्ड लगाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बोरी बंधान, स्टॉप डैम निर्माण, जल सरोवरों के विकास तथा सिंचाई नहरों के विस्तार पर जोर दिया गया।

???? स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को लेकर भी सुझाव

बैठक में समिति सदस्यों ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। साथ ही जिले के प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास पर भी चर्चा की गई।

सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लिए की गई घोषणाओं पर शीघ्र अमल करने की मांग भी रखी। किसानों के लिए पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

????️ प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें अमल में लाया जाएगा, जिससे नरसिंहपुर जिले के विकास को नई दिशा और मजबूत आधार मिल सके।

बैठक में सांसद चौधरी दर्शन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Weather Update

Cricket Score

advertisement box

News Portal Websites in India

Rashifal