Home » Health / स्वास्थ्य » जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान की लापरवाही: शासन के आदेशों के बावजूद मुख्यालय से अनुपस्थित
"नरसिंहपुर आयुष अधिकारी का खाली बंगला - मुख्यालय अनुपस्थिति की तस्वीर"

जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान की लापरवाही: शासन के आदेशों के बावजूद मुख्यालय से अनुपस्थित

Facebook
X
WhatsApp

नरसिंहपुर, 10 मई 2025।
भारत-पाकिस्तान के बीच वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन ने सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान लगातार मुख्यालय से अनुपस्थित पाई जा रही हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

http://🌐 SMP24NEWS.COM की सभी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://smp24news.com/

शासन और कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने दिनांक 9 मई 2025 को आदेश जारी कर सभी जिलों को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सतर्क और तैयार रहने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही, कलेक्टर नरसिंहपुर श्रीमती शीतला पटले ने भी एक आदेश में साफ निर्देशित किया है कि कोई भी शासकीय सेवक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और सभी प्रकार के अवकाश स्थगित रहेंगे।

इन सख्त आदेशों के बावजूद डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान न तो मुख्यालय पर नियमित रूप से उपस्थित हैं और न ही आवंटित शासकीय आवास का उपयोग कर रही हैं।

जबलपुर से अपडाउन, शासकीय आवास खाली पड़ा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. चौहान का मुख्य निवास जबलपुर में है और वे प्रतिदिन जबलपुर से नरसिंहपुर अपडाउन कर रही हैं। नरसिंहपुर में उन्हें जो शासकीय आवास आवंटित किया गया है, वह लंबे समय से औपचारिक तौर पर खाली पड़ा है, जिसका उपयोग नहीं किया जा रहा है।

इस स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की जवाबदारी निभाना और समय पर विभागीय कार्यों को संचालित करना मुश्किल हो जाता है।

आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी चिकित्सीय अधिकारी, जिनमें आयुष विभाग भी शामिल है, को इस आपात स्थिति में सतर्क रहने और पूरी क्षमता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान की गैरमौजूदगी ना सिर्फ लापरवाही है, बल्कि यह शासन के आदेश की अवहेलना भी है।

🔗 यह भी पढ़ें (Related News)

👉 नरसिंहपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! कामधेनु डेयरी एंड स्वीट्स बिना लाइसेंस संचालित मिली
https://smp24news.com/kamdhenu-dairy-sweets-food-department-raid-without-license/

👉 DPI का बड़ा आदेश: CCL पर महिला शिक्षकों को मिलेगी राहत
https://smp24news.com/dpi-ccl-e-attendance-women-teachers-order-mp/

👉 MP Weather Alert: 50 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
https://smp24news.com/mp-weather-alert-50-plus-districts-rain-thunderstorm-warning/

👉 MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: GPF भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन
https://smp24news.com/mp-gpf-online-payment-new-rules-2026/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Weather Update

Cricket Score

advertisement box

News Portal Websites in India

Rashifal