Home » नरसिंहपुर » नरसिंहपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा

नरसिंहपुर में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने फहराया तिरंगा

SMP24NEWS | नरसिंहपुर

जिले में 76वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक गणतंत्र दिवस की धूम रही। मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड, नरसिंहपुर में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।

http://📲 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए विजिट करें: SMP24NEWS.COM https://smp24news.com/

समारोह की शुरुआत पुलिस बैंड द्वारा जन-गण-मन की मधुर धुन और मध्यप्रदेश गान से हुई। परेड कमांडर द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के साथ परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

मुख्यमंत्री संदेश का वाचन, संयुक्त मार्चपास्ट

मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद परेड दलों द्वारा राष्ट्रपति के जयघोष के साथ हर्षफायर किया गया। विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस एवं शौर्य दल द्वारा आकर्षक संयुक्त मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजन सम्मानित

मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदियों एवं शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सियाल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का बैंड प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा।

विकास की झलक दिखाती विभागीय झांकियां

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की थीम पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं। कृषि विभाग, जिला पंचायत और यातायात पुलिस सहित अन्य विभागों की झांकियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार वितरण

मंत्री श्री सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

परेड: जिला महिला पुलिस बल प्रथम

झांकी: कृषि विभाग प्रथम, जिला पंचायत द्वितीय, यातायात पुलिस तृतीय

सांस्कृतिक कार्यक्रम: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहारी प्रथम

विद्यालय श्रेणी: शास. एमएलबी कन्या उमावि नरसिंहपुर प्रथम

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

???? SMP24NEWS विशेष
गणतंत्र दिवस समारोह ने जिले में एकता, विकास और देशभक्ति का मजबूत संदेश दिया।

🔗 यह भी पढ़ें (Related News)

👉 नरसिंहपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! कामधेनु डेयरी एंड स्वीट्स बिना लाइसेंस संचालित मिली
https://smp24news.com/kamdhenu-dairy-sweets-food-department-raid-without-license/

👉 DPI का बड़ा आदेश: CCL पर महिला शिक्षकों को मिलेगी राहत
https://smp24news.com/dpi-ccl-e-attendance-women-teachers-order-mp/

👉 MP Weather Alert: 50 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
https://smp24news.com/mp-weather-alert-50-plus-districts-rain-thunderstorm-warning/

👉 MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: GPF भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन
https://smp24news.com/mp-gpf-online-payment-new-rules-2026/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Weather Update

Cricket Score

advertisement box

News Portal Websites in India

Rashifal