Home » नरसिंहपुर » RTI में सिर्फ जवाब, दस्तावेज गायब! जिला आयुष कार्यालय ने लिखा- ‘कलेक्टर के अनुमोदन से अटैचमेंट’, लेकिन आदेश और नोटशीट नहीं दी

RTI में सिर्फ जवाब, दस्तावेज गायब! जिला आयुष कार्यालय ने लिखा- ‘कलेक्टर के अनुमोदन से अटैचमेंट’, लेकिन आदेश और नोटशीट नहीं दी

Facebook
X
WhatsApp

नरसिंहपुर, 27 जून 2026 | SMP24NEWS.COM

सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) क्या सिर्फ औपचारिक जवाब देने का माध्यम बनकर रह गया है? यह सवाल जिला आयुष कार्यालय, नरसिंहपुर द्वारा दिए गए एक आरटीआई जवाब के बाद खड़ा हो गया है। विभाग ने तीन आयुर्वेद कंपाउंडरों के अटैचमेंट को “माननीय कलेक्टर के अनुमोदन से” बताया, लेकिन जिस आदेश और नोटशीट के आधार पर यह दावा किया गया, उसकी एक भी प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई।

http://🏛️ आयुष विभाग, मध्यप्रदेश की योजनाओं, आदेशों एवं अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: AYUSH Department, Madhya Pradesh (Official Website)

तीन कर्मचारियों के अटैचमेंट पर मांगे गए थे दस्तावेज

आरटीआई में लोकमन धुर्वे (उसरी), संजीव सोनी (खैरी) और दीपक कतिया (मुर्गाखेड़ा) की मूल पदस्थापना, अटैचमेंट आदेशों की प्रमाणित प्रतियां, संबंधित नोटशीट, प्रशासनिक आधार, वर्तमान व्यवस्था और वर्ष 2025-26 की ओपीडी संबंधी जानकारी मांगी गई थी।

जवाब आया… लेकिन सबसे जरूरी रिकॉर्ड गायब

जिला आयुष कार्यालय ने तीनों कर्मचारियों की मूल पदस्थापना बता दी। यह भी बताया कि संबंधित औषधालयों में फिलहाल कौन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है।

लेकिन जैसे ही बात अटैचमेंट आदेशों और नोटशीट की आई, जवाब अधूरा नजर आया।

आरटीआई के बिंदु क्रमांक-2 में विभाग ने लिखा— “आपकी आरटीआई पोस्टल ऑर्डर क्रमांक 618376 के संलग्नक अनुसार।”

हैरानी की बात यह है कि प्राप्त जवाब के साथ ऐसा कोई संलग्नक था ही नहीं।

यानी विभाग ने संलग्नक का उल्लेख तो किया, लेकिन संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जिला आयुष कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा जारी RTI उत्तर का प्रथम पृष्ठ
जिला आयुष कार्यालय, नरसिंहपुर द्वारा 24 जून 2026 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जारी RTI उत्तर का प्रथम पृष्ठ।

सिर्फ एक लाइन… “कलेक्टर के अनुमोदन से”

बिंदु क्रमांक-3 में पूछा गया था कि अटैचमेंट किस नियम अथवा प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किया गया? साथ ही संबंधित नोटशीट और दस्तावेज भी मांगे गए थे।

इसके जवाब में विभाग ने सिर्फ इतना लिखा—

“माननीय कलेक्टर महोदय के अनुमोदन से।”

लेकिन यह अनुमोदन किस आदेश पर दिया गया? किस फाइल पर नोटशीट चली? किस अधिकारी ने प्रस्ताव रखा? किस तारीख को अनुमोदन हुआ?

इनमें से किसी भी सवाल का दस्तावेजी जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया।

आखिर आदेश हैं तो प्रतियां क्यों नहीं?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि अटैचमेंट वास्तव में कलेक्टर के अनुमोदन से हुआ, तो उस आदेश और फाइल नोटशीट की प्रमाणित प्रतियां देने में परेशानी क्या है? और यदि विभाग स्वयं “संलग्नक” का उल्लेख कर रहा है, तो वह संलग्नक आवेदक तक क्यों नहीं पहुंचा?

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जिला आयुष कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा जारी RTI उत्तर का द्वितीय पृष्ठ
RTI उत्तर का द्वितीय पृष्ठ, जिसमें ओपीडी विवरण, स्टाफ संबंधी जानकारी एवं लोक सूचना अधिकारी के हस्ताक्षर सहित विभागीय उत्तर दर्ज है।

RTI कानून का उद्देश्य क्या कहता है?

सूचना का अधिकार अधिनियम केवल “हाँ” या “नहीं” लिखकर जवाब देने के लिए नहीं बनाया गया है। यदि किसी प्रशासनिक निर्णय से संबंधित आदेश, नोटशीट या अभिलेख कार्यालय के रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं और उनकी प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं, तो उन्हें उपलब्ध कराना पारदर्शिता का मूल आधार माना जाता है।

अब पहुंचेगा मामला प्रथम अपील तक

अधूरी जानकारी मिलने के बाद अब इस मामले में प्रथम अपील दायर की जाएगी। अपील में मांग की जाएगी कि जिन अटैचमेंट आदेशों, नोटशीट और अभिलेखों का उल्लेख विभाग ने अपने जवाब में किया है, उनकी प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं। अब देखना यह होगा कि अपीलीय प्राधिकारी इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं। क्या संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे या फिर जवाब सिर्फ एक पंक्ति तक ही सीमित रहेगा?

(अस्वीकरण: यह समाचार जिला आयुष कार्यालय, नरसिंहपुर द्वारा 24 जून 2026 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दिए गए लिखित उत्तर एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि विभाग भविष्य में कोई अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण जारी करता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

🔗 यह भी पढ़ें (Related News)

👉 नरसिंहपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! कामधेनु डेयरी एंड स्वीट्स बिना लाइसेंस संचालित मिली
https://smp24news.com/kamdhenu-dairy-sweets-food-department-raid-without-license/

👉 DPI का बड़ा आदेश: CCL पर महिला शिक्षकों को मिलेगी राहत
https://smp24news.com/dpi-ccl-e-attendance-women-teachers-order-mp/

👉 MP Weather Alert: 50 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
https://smp24news.com/mp-weather-alert-50-plus-districts-rain-thunderstorm-warning/

👉 MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: GPF भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन
https://smp24news.com/mp-gpf-online-payment-new-rules-2026/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Weather Update

Cricket Score

advertisement box

News Portal Websites in India

Rashifal