नरसिंहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के विचारों को याद किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” के माध्यम से उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मैथलीशरण तिवारी, नरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष कनछेदी पटेल, रुद्रेश तिवारी, नीलू राय, तरवर पटेल, करकबेल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद पटेल, वीरेंद्र पाठक, चंद्रप्रकाश यादव, सुरेंद्र पटेल, गाडरवारा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैनी, गिरजाशंकर कौरव, अजय मालवीय, जिला प्रवक्ता अजय दुबे, सेवादल जिला अध्यक्ष अतुल चौरसिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक पटेल, सेवादल विधानसभा प्रभारी अंकुर बटरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इसके अलावा अस्सु नेमा, मनोज राव, रफीक खान, विशाल ठाकुर, नितिन गोयल, राजा ठाकुर, आकाश ठाकुर, विशाल राय, रितेश नामदेव, यासीन मनचला, प्रकाश यादव, बबलू खान, तोप सिंह महोबिया, अन्नी यादव, मिक्की राय, बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा और संजय कौरव सहित सेवादल, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें
- हर माह होटल अतिथि में लगने वाली डॉ. राघव पाठक की ओपीडी पर फिर उठे सवाल
- डॉ. संदीप पटेल प्रकरण में Exhumation पोस्टमार्टम के लिए गठित मेडिकल बोर्ड की संरचना पर सवाल
- नरसिंहपुर में रेत खदानों की जानकारी मांगने वाली RTI पर बड़ा सवाल
- नरसिंहपुर में सरकारी और अनुबंधित वाहनों पर HSRP नहीं
- नरसिंहपुर के दो होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
- नरसिंहपुर DTO कार्यालय में कलेक्टर का औचक निरीक्षण
- RTI से नरसिंहपुर जिला अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा





